Japan Fire: ओसाका में एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Japan Fire: घटना में 28 लोगों के हताहत होने की आशंका है, जिनमें से 27 लोगों के हृदय या फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है.

जापान के ओसाका शहर से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है. हादसे को लेकर जापान के प्रसारक ‘निप्पौन होसो क्योकाइ’ (एनएचके) ने बताया कि बाजार में आठ मंजिला इमारत की चौथी या पांचवी मंजिल पर शुक्रवार को आग लग गई.

जापान के प्रसारक ने आगे बताया कि घटना में 28 लोगों के हताहत होने की आशंका है, जिनमें से 27 लोगों के हृदय या फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

टीवी फुटेज मे नजर आ रहा है कि आग बुझाने के लिए दर्जनों दमकलकर्मी आठ मंजिला इमारत के अंदर और बाहर राहत बचाव में लगे हुए हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां आग लगी है उस भवन के अंदर और बाहर का हिस्‍सा जला हुआ है. खिड़कियां टूटी हुई है और काली दिखाई दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >