इक्वाडोर – कोलंबिया सीमा पर छह तीव्रता का भूकंप

क्विटो : कोलंबिया से सटे इक्वाडोर की सीमा पर छह तीव्रता का भूकंप आया जिससे इमारतें हिलने लगी और लोग घबरा गए. जिस इलाके में भूकंप आया वहां सघन आबादी नहीं है. भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार […]

क्विटो : कोलंबिया से सटे इक्वाडोर की सीमा पर छह तीव्रता का भूकंप आया जिससे इमारतें हिलने लगी और लोग घबरा गए. जिस इलाके में भूकंप आया वहां सघन आबादी नहीं है. भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बज कर करीब 33 मिनट पर लगभग 10 किमी की गहराई पर आया और इसका केंद्र क्विटो से करीब 113 किमी उत्तर पूर्व में था. सीमा के दोनों तरफ छोटे शहरों में यह भूकंप महसूस किया गया.

भूकंप के केंद्र के नजदीक कोलंबियाई शहर कुम्बल में अधिकारियों ने बताया कि संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए उन्होंने एक आपात समिति गठित की है. लेकिन अभी तक 36,000 निवासियों वाले इस शहर में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है. शहर के शीर्ष अधिकारी जोस डायोमेडेस ने बताया ‘‘भूकंप तेज था, हर घर ने इसे महसूस किया.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >