मिस्र में आतंकी हमले में नौ लोगों की मृत्‍यु

काहिरा: मिश्र में कल हुए एक आतंकी हमले में नौ लोगों की मृत्‍यु हो गई. बताया जाता है कि यह आतंकी हमला मिश्र के मारसा मातरो गवर्नेट के मरीना एल एलामीन क्षेत्र के पास हुई, इस हमले में एक पुलिसकर्मी के साथ नौ लोगों के मारे जाने की खबर है. मिस्र के गृह मंत्रालय ने […]

काहिरा: मिश्र में कल हुए एक आतंकी हमले में नौ लोगों की मृत्‍यु हो गई. बताया जाता है कि यह आतंकी हमला मिश्र के मारसा मातरो गवर्नेट के मरीना एल एलामीन क्षेत्र के पास हुई, इस हमले में एक पुलिसकर्मी के साथ नौ लोगों के मारे जाने की खबर है.

मिस्र के गृह मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की. इसके बाद वाहन में विस्फोट हो गया जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग मारे गए.

बयान में कहा गया कि इसके बाद आतंकवादी एक कार में सवार होकर भाग निकले, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें मरीना रिजॉर्ट के गेट नंबर-6 के सामने घेर लिया. इस दौरान हुई मुठभेड में चार आतंकवादी मारे गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >