म्यांमार ने राष्ट्रपति की माफी के बाद रॉयटर के दो पत्रकारों को रिहा किया

यंगूनः म्यांमार के राष्ट्रपति ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स के पत्रकार वा लोन और क्वाय सोए ओ को रिहा करने का फैसला किया. रोहिंग्या संकट पर रिपोर्टिंग करने के दौरान गुप्त सूचनाओं को लीक करने के मामले में दोषी ठहराए गए दोनों पत्रकारों को सलाखों के पीछे 500 से अधिक दिन बिताने के बाद रिहा किया […]

यंगूनः म्यांमार के राष्ट्रपति ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स के पत्रकार वा लोन और क्वाय सोए ओ को रिहा करने का फैसला किया. रोहिंग्या संकट पर रिपोर्टिंग करने के दौरान गुप्त सूचनाओं को लीक करने के मामले में दोषी ठहराए गए दोनों पत्रकारों को सलाखों के पीछे 500 से अधिक दिन बिताने के बाद रिहा किया गया. यह जानकारी समाचर एजेंसी के एक वीडियो से मिली है.
दोनों पत्रकार वा लोन (33) और 29 वर्षीय क्यॉ सो ओओ को सितंबर में दोषी ठहराया गया था. जेल से बाहर आने के बाद दोनों की मुस्कुराती हुई फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई. इन्हें सजा दिए जाने की दुनिया भर में आलोचना हुई थी और इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताया गया था. पुल्तिजर पुरस्कार से सम्मानित वा लोन और क्यॉ सो ओओ को हज़ारों कैदियों के साथ रिहा किया गया है, जिन्हें नए साल के मौके पर राष्ट्रपति ने रिहा करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >