इस्राइल के मिनी इंडिया शहर पर हमास का रॉकेट हमला

यरुशलम: ‘मिनी इंडिया’ के नाम से मशहूर इस्राइली शहर डिमोना पर फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने रॉकेट हमला किया. शहर में भारतीय यहूदी समुदाय की आबादी 7,500 है और यहां एक परमाणु रिएक्टर है. शहर में रह रहे कुछ भारतीयों ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं और प्राधिकारियों […]

यरुशलम: ‘मिनी इंडिया’ के नाम से मशहूर इस्राइली शहर डिमोना पर फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने रॉकेट हमला किया. शहर में भारतीय यहूदी समुदाय की आबादी 7,500 है और यहां एक परमाणु रिएक्टर है.

शहर में रह रहे कुछ भारतीयों ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं और प्राधिकारियों की सलाह के अनुरुप जरुरी ऐहतियाती बरत रहे हैं.कल दक्षिणी शहर पर दो रॉकेट दागे गए. हमास ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह इस्राइल के परमाणु रिएक्टर को निशाना बना रहा था.

गाजा के 40 किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूल और किंडरगार्टन आज बंद रहे और इलाके में रहने वाले इस्राइली नागरिकों को आश्रय गृहों के करीब रहने के निर्देश दिए गए.इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने हैफा के दक्षिण में स्थित होफ हाकामेल क्षेत्रीय परिषद के खुले इलाकों में दो रॉकेटों के गिरने की पुष्टि की. यह जगह गाजा से उत्तर में करीब 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

इस्राइल में भारतीय मूल के लोगों की आबादी करीब 70,000 से 80,000 है जिसका अधिकतर हिस्सा देश के दक्षिणी इलाकों में रहता है जो संघर्षग्रस्त गाजा पट्टी के करीब है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >