गाजा पर फिर बमबारी, 25 की मौत

गाजा/येरुशलम : हमास के 300 से अधिक ठिकानों को लक्ष्य कर गुरुवार को किये गये इस्राइल के नये हवाई हमलों में कम से कम 25 फलस्तीनियों की मौत हो गयी. नवंबर 2012 के बाद दोनों पक्षों में तनाव चरम पर है और अब तक कुल 64 फलस्तीनियों की जान जा चुकी है. गाजा के चिकित्सा […]

गाजा/येरुशलम : हमास के 300 से अधिक ठिकानों को लक्ष्य कर गुरुवार को किये गये इस्राइल के नये हवाई हमलों में कम से कम 25 फलस्तीनियों की मौत हो गयी. नवंबर 2012 के बाद दोनों पक्षों में तनाव चरम पर है और अब तक कुल 64 फलस्तीनियों की जान जा चुकी है.

गाजा के चिकित्सा अधिकारियों ने दावा किया कि इस्राइली सेना द्वारा सोमवार से हमास के उग्रवादियों के खिलाफ शुरू किये गये इस अभियान में मारे गये कुल फलस्तीनियों में से आधे असैनिक थे और इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं. फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तड़के खान यूनिस शहर में एक मकान के समीप हवाई हमले में 8 फलस्तीनी मारे गये.

उसी इलाके में एक कैफे में हुए हमले में नौ लोगों की जान चली गयी. पश्चिमी गाजा शहर में एक कार पर इस्राइली हमले में तीन लोग मारे गये. एक इस्राइली सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि खान यूनिस में एक मकान में लोगों के मारे जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था.

उन्होंने बताया कि टेलीफोन पर चेतावनी मिलने के बाद लोग बहुत जल्द इमारत में लौट रहे थे. इस्राइली रक्षा बलों ने कहा कि वह मकान हमास के खान यूनिस कंपनी के कमांडर ओदेह कवारे का था जिसका उपयोग मुख्यालय की तरह किया जाता था. फलस्तीनी सूत्रों ने बताया कि मकान में हमले की घटना में 25 लोग घायल भी हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >