वियतनाम:सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,16 की मौत,5 घायल

हनोई : वियतनाम की राजधानी हनोई में आज अभ्यास के दौरान वियतनाम के एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. सेना के उपकमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वो वान तुआन ने एएफपी को बताया, ‘‘इस विमान में 21 लोग सवार थे और […]

हनोई : वियतनाम की राजधानी हनोई में आज अभ्यास के दौरान वियतनाम के एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए.

सेना के उपकमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वो वान तुआन ने एएफपी को बताया, ‘‘इस विमान में 21 लोग सवार थे और एक पेराशूट प्रशिक्षण अभियान के दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.’’ उन्होंने बताया कि मरने और घायल होने वाले सभी लोग सैन्यकर्मी थे. उन्होंने बताया, ‘‘हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह दुर्घटना तकनीकी गडबडी की वजह से हुई. मौसम अच्छा था और मैं कह सकता हूं कि तोडफोड की कोई घटना नहीं हुई.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >