चीन में रोजा रखने पर बैन

बीजिंग:रमजान माह के मौके पर चीन में मुसलमानों का बहुत बड़ा झटका लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन के हिंसाग्रस्त पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय पर उपवास रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह मुस्लिमों के लिए सचमुच काफी दुखद सामाचार है. खबरों की माने तो विभिन्न सरकारी निकायों […]

बीजिंग:रमजान माह के मौके पर चीन में मुसलमानों का बहुत बड़ा झटका लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन के हिंसाग्रस्त पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय पर उपवास रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह मुस्लिमों के लिए सचमुच काफी दुखद सामाचार है.

खबरों की माने तो विभिन्न सरकारी निकायों ने यह प्रतिबंध कुछ ही लोगों पर लगाया है. बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध स्थानीय अल्पसंख्यक वीगर समुदाय से आने वाले सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों और छात्रों पर लगाया गया है.चीन से बाहर स्थित एक वीगर संगठन ने कहा, प्रशासन दिन के लिए मुफ्त भोजन मुहैया करा रहा है. मुस्लिम रमजान में सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं. वीगर के अधिकांश लोगों ने शिकायत की कि चीनी नेता उनकी संस्कृति पर हमला कर रहे हैं.

वहीं, कुछ लोगों ने कहा, शिनजियांग में हालिया असंतोष उभरने के कारण एसा किया जा रहा है. सरकारी विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि कर्मचारी रोजा रखने या अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते हैं. एक सरकारी अस्पताल ने मुस्लिम कर्मियों से रोजा न रखने का लिखित शपथ पत्र लिया. सरकारी अखबारों में उपवास से स्वास्थ्यगत खतरे के प्रति सम्पादकीय छापे जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >