चीन में बनाया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा तारामंडल, जानें खासियत

चीन दुनिया का सबसे बड़ा तारामंडल बना रहा है. 38,164 वर्गमीटर में बनाये जा रहे तारामंडल में ओकुलम (आंख) इनवर्टेड डोम (उल्टा गुंबद) और स्फीयर (गोला) नाम की इमारतें होगीं. यहां उच्च क्षमता की दूरबीनों से खगोलीय घटनाओं को देखा जा सकेगा. इंएड आर्किटेक्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट और शंघाई जियान दाई आर्किटेक्ट डिजाइन ग्रुप […]

चीन दुनिया का सबसे बड़ा तारामंडल बना रहा है. 38,164 वर्गमीटर में बनाये जा रहे तारामंडल में ओकुलम (आंख) इनवर्टेड डोम (उल्टा गुंबद) और स्फीयर (गोला) नाम की इमारतें होगीं. यहां उच्च क्षमता की दूरबीनों से खगोलीय घटनाओं को देखा जा सकेगा.
इंएड आर्किटेक्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट और शंघाई जियान दाई आर्किटेक्ट डिजाइन ग्रुप ने सुंयक्त रूप से इस प्रोजेक्ट (तारामंडल) का डिजाइन किया है. शंघाई में वैज्ञानिकों ने 1970 में तारामंडल बनाने के लिए प्रस्ताव लाया था. इस प्रस्ताव को 2014 में स्वीकृत किया गया. वहीं, प्रोजेक्ट के डिजाइन और लागत को जुलाई 2014 में घोषणा की गयी. 77.9 मिलियन डॉलर से बनाने वाले इस तारामंडल का निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ.
मॉडल
आकाशगंगा के बारे में मिलेगी जानकारी : इस तारामंडल में लोग आकाशगंगा के बारे में निरीक्षण कर सकेंगे और खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी ले सकेंगे. यहां के उपकरणों के प्रयोग करने की सुविधा है.
तारामंडल में ये हैं शामिल
मेन बिल्डिंग, टेलीस्कोप टावर, रेस्टोरेंट, दर्शन स्थल, बैठने का स्थान
सूर्य, पृथ्वी और चांद के बारे में जान सकेंगे
टाइम, स्पेस, लाइट, ग्रैविटी व एलिमेंट्स का लगेगा पता
खासियत
38,164 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला
77.9 मिलियन डॉलर लागत
2021 में खुलेगा लोगों के लिए
2016 में शुरू हुआ है निर्माण कार्य
1970 में वैज्ञानिकों ने लाया था प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >