गोली लगने से घायल पाकिस्तानी महिला सांसद का निधन

लाहौर : अज्ञात हमलावारों के हमले में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल एक पाकिस्तानी महिला सांसद ने आज एक स्थानीय अस्पताल में तडके दम तोड दिया. सांसद पर हमला दो दिन पहले हुआ था. पुलिस ने बताया कि मुताहिदा कौमी मूवमेंट की सांसद ताहिरा आसिफ बुधवार को नेशनल असेंबली के सत्र में भाग […]

लाहौर : अज्ञात हमलावारों के हमले में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल एक पाकिस्तानी महिला सांसद ने आज एक स्थानीय अस्पताल में तडके दम तोड दिया. सांसद पर हमला दो दिन पहले हुआ था. पुलिस ने बताया कि मुताहिदा कौमी मूवमेंट की सांसद ताहिरा आसिफ बुधवार को नेशनल असेंबली के सत्र में भाग लेने के लिए अपने घर से इस्लामाबाद जा रही थीं. इकबाल शहर में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनकी कार रोकी और उन पर गोलियां चलाई.

ताहिरा को तीन गोलियां लगीं और उन्हें शेख जायद अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया ‘‘उनका ऑपरेशन किया गया और इस दौरान खून भी दिया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. आज तडके ताहिरा ने अंतिम सांस ली.’’ लाहौर के कार्यकारी पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हामिद ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है लेकिन विशेष ध्यान लूटपाट पर है. उन्होंने कहा ‘‘ताहिरा का कुछ लोगों के साथ संपत्ति को लेकर झगडा भी चल रहा था और इस पहलू को भी जांच के दौरान देखा जा रहा है.’’ ताहिरा के पति मुहम्मद आसिफ की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आसिफ संघीय जांच एजेंसी के सहायक निदेशक हैं.

आसिफ ने कहा ‘‘हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और यह लक्षित हत्या :टॉरगेट किलिंग: का मामला है.’’ इस बीच, एमक्यूएम के समन्वयक खालिद मकबूल ने कहा ‘‘ताहिरा की हत्या एक लक्षित हमला था और ऐसा लगता है कि पंजाब प्रांत में एमक्यूएम को आंतकित करने के लिए उन्हें :ताहिरा को: निशाना बनाया गया है.’’ ताहिरा के निधन पर पार्टी ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है. एमक्यूएम के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने पंजाब पुलिस ने ताहिरा के हत्यारों को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है. करीब 50 वर्षीय ताहिरा के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >