इसलामाबाद:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लोकप्रिय पश्तो गायिका गुलनार उर्फ मुस्कान (38) को मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों बंदूकधारियों ने गायिका के घर में घुस कर उसकी हत्या की.
हम हत्या की जांच कर रहे हैं और अभी हत्या की मंशा के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. गुलनार मूल रूप से खैबर पख्तूनख्वा के मरदान जिले के परहोती इलाके की निवासी थीं और बाद में पेशावर में रहने लगीं. उनकी तीन शादियां हुई थीं और उनका कोई निजी विवाद भी चल रहा था.
