प्यार में दरिंदगी: रकीब का दिल खाया छुरी एवं कांटे से

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में एक वीभत्स घटना में जिम्‍बाब्‍वे के एक आदमी ने अपने 62 वर्ष की आयु वाले रकीब की चाकू से प्रहार कर जान ले ली और उसके दिल को छुरी एवं कांटे से खा गया. पुलिस ने बताया कि बुरी तरह से भयभीत पड़ोसियों ने इस घटना की पुलिस को जानकारी […]

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में एक वीभत्स घटना में जिम्‍बाब्‍वे के एक आदमी ने अपने 62 वर्ष की आयु वाले रकीब की चाकू से प्रहार कर जान ले ली और उसके दिल को छुरी एवं कांटे से खा गया. पुलिस ने बताया कि बुरी तरह से भयभीत पड़ोसियों ने इस घटना की पुलिस को जानकारी दी. पड़ोसियों ने मकान की खिड़कियों से इस व्यक्ति को शव के अंगों को अलग करते हुए देखा था.

दक्षिण अफ्रीका के दैनिक द टाइम्स ने पुलिस प्रवक्ता फेडरिक वान व्याइक के हवाले से कहा, मौके पर उन्होंने पाया कि संदिग्ध किसी का दिल छुरी एवं कांटे से खाने में व्यस्त है. संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जायेगा.

इस प्रेम त्रिकोण के मध्य में एक महिला है जो अपने जीवन के पांचवें दशक में चल रही है. उसने बताया कि उसका पूर्व प्रेमी केपटाउन स्थित उसके घर में आया था जहां वह अपने मौजूदा मित्र के साथ रह रही थी. उन दोनों के बीच बात हुई तथा पूर्व प्रेमी ने उसे शराब खरीदने के लिए धन दिया और वह वहां से चली गयी.

व्याइक ने बताया कि जब वह लौटी तो उसने पाया कि उसके मित्र मेबाइसिएलो मानोना को चाकू मार दिया गया है. एक पड़ोसी ने कहा, पूरी स्थिति पागल कर देने वाली थी. हम उस पर चिल्ला रहे थे कि रुक जाओ लेकिन वह हमारी सुन ही नहीं रहा था. वेस्टर्न केप के पुलिस उपायुक्त शैरन जेप्टा ने कहा कि हत्या के पीछे मकसद निश्चित तौर पर प्रेम त्रिकोण था.

वैसे यह महिला पहली बार घातक प्रेम त्रिकोण में नहीं फंसी है. इससे पहले 1996 में उसके पति और कैप टाउन के धनी व्यवसायी बी टशबालाला की महिला के कथित प्रेमी एक्सोलानी होबोंगवाना ने हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >