मैक्सिको : फुटबॉल मैच के दौरान तीन की गोली मारकर हत्या

मोरेलिया (मैक्सिको) : मैक्सिको के अशांत पश्चिमी राज्य मिशोआकैन में अज्ञात बंदूकधारियों ने फुटबॉल मैच के दौरान तीन व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी. राज्य के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि 13 साल के एक लडके सहित तीन व्यक्ति इस हमले में घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि यह हमला रविवार को पाराशो […]

मोरेलिया (मैक्सिको) : मैक्सिको के अशांत पश्चिमी राज्य मिशोआकैन में अज्ञात बंदूकधारियों ने फुटबॉल मैच के दौरान तीन व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी. राज्य के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि 13 साल के एक लडके सहित तीन व्यक्ति इस हमले में घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि यह हमला रविवार को पाराशो शहर में एक स्थानीय लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान हुआ.

अज्ञात हमलावार मौके से फरार हो गए और अब तक किसी को पकडा भी नहीं जा सका है. संघीय सरकार ने मादक पदार्थ को लेकर जारी हिंसा से प्रभावित राज्य मिशोआकैन में शांति बहाल करने के लिए एक हजार सैनिकों को तैनात किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >