ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव का स्वागत करते हुए रुस से अपील की है कि वह यूक्रेन के पूर्व में संघर्ष समाप्त करने में मदद करे.28 यूरोपीय देशों के नेताओं ने ब्रसेल्स में कल बैठक के दौरान उम्मीद जताई कि रुस गत रविवार को हुए चुनावों में विजयी रहने वाले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको के साथ सहयोग करेगा.
यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों ने एक बयान में कहा कि मॉस्को को ‘‘पूर्वी यूक्रेन में हालात सामान्य करने के लिए सशस्त्र अलगाववादियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल’’ करना चाहिए.यूरोपीय संघ के नेताओं ने कहा कि रुसी सरकार को प्राथमिकता के आधार पर अलगाववादियों और हथियारों को यूक्रेन में सीमा पार करने से रोकना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ हम रुसी संघ को यूक्रेनी अधिकारियों के साथ स्पष्ट एवं मुक्त वार्ता के लिए प्रोत्साहित करते हैं.’’
