Nebula Photos: घोड़े का सिर, भगवान की आंख और चमकती अंगूठी... देखें अंतरिक्ष के 10 अद्भुत नेबुला

1 / 11
Nebula Photos: घोड़े का सिर, भगवान की आंख और चमकती अंगूठी... देखें अंतरिक्ष के 10 अद्भुत नेबुला
फुल स्क्रीन में देखें

अंतरिक्ष के 10 अद्भुत नेबुला, फोटो-एआई

Nebula Photos: नेबुला (Nebula) अंतरिक्ष में फैले गैस, धूल और प्लाज्मा के विशाल बादल होते हैं. इनमें मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैस पाई जाती है. ये तारों के बीच मौजूद इंटरस्टेलर स्पेस में पाए जाते हैं. कई नेबुला को तारों की नर्सरी भी कहा जाता है, क्योंकि इनमें गैस और धूल गुरुत्वाकर्षण के कारण सिकुड़कर नए तारों का निर्माण करती है.

2 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

ओरायन नेबुला (Orion Nebula)

यह ओरायन (Orion) तारामंडल में ओरायन बेल्ट में स्थित है. ओरायन नेबुला अंतरिक्ष के सबसे प्रसिद्ध नेबुला में से एक है. इसे तारों की नर्सरी भी कहा जाता है, क्योंकि इसके अंदर बड़ी संख्या में नए तारे बन रहे हैं. यह पृथ्वी से करीब 1350 प्रकाश वर्ष (Light Year) दूर है.

3 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

ईगल नेबुला (Eagle Nebula)

ईगल नेबुला (Eagle Nebula) धरती से करीब 6500 से 7000 प्रकाश वर्ष दूर सर्पेंस (Serpens) तारामंडल में स्थित गैस, धूल और नवजात तारों का एक विशाल समूह है. यह अपनी विशाल गैस और धूल की संरचनाओं के लिए मशहूर है. इसके अंदर मौजूद Pillars of Creation अंतरिक्ष की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हैं. यहां भी नए तारों के बनने की प्रक्रिया चलती रहती है.

4 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

क्रैब नेबुला (Crab Nebula)

क्रैब नेबुला एक सुपरनोवा विस्फोट के बाद बना था. यानी यह एक विशाल तारे की मौत के बाद बचा हुआ पदार्थ है. इसके बीच में बेहद तेजी से घूमने वाला न्यूट्रॉन स्टार मौजूद है.

5 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

हेलिक्स नेबुला (Helix Nebula)

हेलिक्स नेबुला को उसकी खास आकृति के कारण कई बार भगवान की आंख (Eye of God) भी कहा जाता है. यह एक मरते हुए तारे द्वारा बाहर फेंकी गई गैस से बना है. दूर से देखने पर इसकी संरचना एक विशाल आंख जैसी दिखाई देती है. हेलिक्स नेबुला पृथ्वी से करीब 650 प्रकाश वर्ष दूर कुंभ (Aquarius) तारामंडल में स्थित है.

6 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

रिंग नेबुला (Ring Nebula)

रिंग नेबुला अंतरिक्ष में चमकती हुई अंगूठी जैसा दिखाई देता है. यह भी एक तारे के जीवन के अंतिम चरण में बना नेबुला है. इसके बीच में उस पुराने तारे का बेहद गर्म अवशेष मौजूद है. रिंग नेबुला लायरा तारामंडल (Constellation Lyra) में स्थित है. यह भी ग्रहीय नेबुला है.

7 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

कैरिना नेबुला (Carina Nebula)

कैरिना नेबुला हमारी आकाशगंगा के सबसे बड़े और चमकीले स्टार-फॉर्मिंग क्षेत्रों में से एक है. यहां कई विशाल और गर्म तारे मौजूद हैं. इसकी गैस और धूल की ऊंची संरचनाएं इसे बेहद शानदार बनाती हैं. यह पृथ्वी से लगभग 7500 से 7600 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दक्षिणी तारामंडल कैरिना में स्थित है.

8 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

लैगून नेबुला (Lagoon Nebula)

लैगून नेबुला अपनी गुलाबी और लाल चमक के लिए जाना जाता है. इसके भीतर नए तारे जन्म ले रहे हैं. यह नेबुला रात के साफ आसमान में छोटे टेलीस्कोप की मदद से भी देखा जा सकता है. यह धनु तारामंडल (Sagittarius Constellation) में स्थित है.

9 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

ट्रिफिड नेबुला (Trifid Nebula)

ट्रिफिड नेबुला की सबसे खास बात इसके अलग-अलग रंग और गहरी धूल की धारियां हैं. इसकी संरचना तीन हिस्सों में बंटी हुई दिखाई देती है. यहां गैस, धूल और नए तारों का शानदार मेल देखने को मिलता है.

10 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

हॉर्सहेड नेबुला (Horsehead Nebula)

हॉर्सहेड नेबुला का आकार घोड़े के सिर जैसा दिखाई देता है और इसी वजह से इसे यह नाम मिला है. यह मुख्य रूप से घनी और गहरी धूल का बादल है, जिसके पीछे चमकती गैस इसे और ज्यादा रहस्यमय बनाती है.यह पृथ्वी से लगभग 1375 प्रकाश वर्ष दूर ओरियन तारामंडल (Orion constellation) में स्थित है.

11 / 11
फुल स्क्रीन में देखें

Nebula, AI Image

डंबल नेबुला (Dumbbell Nebula)

डंबल नेबुला अंतरिक्ष के सबसे प्रसिद्ध प्लैनेटरी नेबुला में से एक है. इसकी आकृति डंबल जैसी नजर आती है. यह भी एक तारे द्वारा जीवन के अंतिम चरण में अपनी बाहरी गैस अंतरिक्ष में छोड़ने के बाद बना है. डंबल नेबुला (Dumbbell Nebula) वल्पेक्युला (Vulpecula) तारामंडल में स्थित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >