Agra Yamuna Flood: आगरा में यमुना नदी का जलस्तर फिर से उफान पर आ सकता है. हथिनी कुंड से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और मंगलवार तक पानी के मथुरा में पहुंचने का अंदेशा है. जिसके बाद बुधवार को आगरा में भी यह पानी पहुंच जाएगा और इससे यमुना का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ जाएगा. हालांकि राहत की बात यह है कि विगत दिनों की अपेक्षा इस बार यमुना पहले जैसे रौद्र रूप में नहीं आएगी. अभी अगर यमुना के जलस्तर की बात की जाए तो वह करीब 494 फीट से नीचे चल रहा है. हालांकि यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद लोगों को चिंता सताने लगी है.
Agra Yamuna Flood: फिर से बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर, लोगों को सताने लगा डर
Agra Yamuna Flood: यमुना नदी का जलस्तर फिर से उफान पर आ सकता है. हथिनी कुंड से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और मंगलवार तक पानी के मथुरा में पहुंचने का अंदेशा है. जिसके बाद बुधवार को आगरा में भी यह पानी पहुंच जाएगा.
