बंगाल TMC नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 12 लोगों को जिंदा जलाया

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में तृणमूल कांग्रेस के जुझारू नेता भादू शेख की सोमवार देर शाम बम मारकर बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी. इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के रामपुरहाट एक ब्लॉक अंतर्गत बदशाल ग्राम पंचायत के अधीन बागटुयी ग्राम निवासी उप प्रधान व तृणमूल कांग्रेस के जुझारू नेता भादू शेख की कथित तौर पर सोमवार देर शाम बम मारकर बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी. इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी. बदमाशों ने देर रात ही गांव के 10-12 घरों में फूंक दिया. दमकलकर्मियों ने बताया कि आगजनी में 12 शव बरामद हुए हैं. एक ही घर से 7 शव बरामद हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >