खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें खिलाड़ी, झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा से खास बातचीत

झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय की निदेशक सरोजिनी लकड़ा से प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने खास बातचीत की है. बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है. उम्मीद है भविष्य में यहां से और खिलाड़ी देश का मान बढ़ायेंगे.

एथलीट से झारखंड की खेल निदेशक बनी सरोजिनी लकड़ा ने प्रभात खबर के साथ खास बातचीत में कहा कि खेल प्रतिभा को लेकर झारखंड सरकार गंभीर है और खेल के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है. हॉकी सहित विभिन्न खेलों में राज्य के खिलाड़ी किस प्रकार बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकें इसको लेकर लगातार प्रशिक्षण कैम्प चलाये जा रहे हैं. सिमडेगा में इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है. खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को खेल किट आदि मुहैया कराये गए हैं. खेल के कारण खिलाड़ियों की पढ़ाई भी न छूटे इसकी व्यवस्था कराई जा रही है. पूरा इंटरव्यू देखने के लिए देखें यह वीडियो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >