IND vs NZ 1st T20: JSCA स्टेडियम के बाहर तैनात हैं पुलिस के सैकड़ों जवान, मैच से पहले देखिये क्या है माहौल

India vs New Zealand 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा. यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गयी है.

India vs New Zealand 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में खेला जायेगा. यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. भारत की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गयी है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. भारत जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगा. गुरुवार को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर पसीना बहाया. पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और खिलाड़ियों से बातचीत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >