उज्जैन में कुछ पल के लिए गायब हो गई परछाई, रहस्य जानकर होगी हैरानी, देखें Viral Video

21 जून के दिन उज्जैन में परछाई दिखनी बंद हो गईं. ये कोई नई बात नहीं 21 जून के दिन दोपहर 12:28 मिनट पर कर्क रेखा के आस-पास वाले सभी स्थानों पर लोगों की अपनी परछाई गायब होती देखी जाती है. ऐसी घटना पहली बार नहीं बल्कि हर वर्ष होती है. ऐसा सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होने से हुआ

https://www.youtube.com/watch?v=cbIOLyv-kI4

पिछले दिनों मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अजीब घटना देखने को मिली जब 21 जून के दिन यहां परछाई दिखनी बंद हो गईं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लंबवत हुआ था. उज्जैन के जीवाजी शोधशाला में आज इस खगोलीय घटना को देखने की व्यवस्थी की गई थी, जहां लोग इसे देखने को पहुंचे. आपको बता दें खगोलीय घटना की दृष्टि से 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है. जिसे लेकर देश भर के लोगों मे भी अलग ही उमंग होती है. 21 जून के दिन दोपहर 12:28 मिनट पर कर्क रेखा के आस-पास वाले सभी स्थानों पर लोगों की अपनी परछाई गायब होती देखी जाती है. ऐसी घटना पहली बार नहीं बल्कि हर वर्ष होती है. आपको बता दें परछाई गायब होने की घटना अमूमन हर साल 21 या 22 जून को घटती है. पिछले साल यह घटना 22 जून को घटी थी. अगले वर्ष 21 जून को यह घटना घटने की बात जीवाजी वेधशाला ने कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >