Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से सियासी घमासान मच गया है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है. मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता. इस कारण मैं पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दे रहा हूं.
पंजाब कांग्रेस में संकट बरकरार, प्रदेश अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा
नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है.
