बोले डोनाल्ड ट्रंप- अमेरिका को ऐसी जगह बनाएंगे जहां महिलाएं तरक्की कर सकें

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली और सीमा वर्मा समेत अपनी सभी महिला सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका को एक ऐसी जगह बनाने के लिए काम करेगा जहां महिलाएं उस तरह से काम कर सकें और उन्नति कर सकें जैसे ‘‘पहले कभी नहीं” […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली और सीमा वर्मा समेत अपनी सभी महिला सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका को एक ऐसी जगह बनाने के लिए काम करेगा जहां महिलाएं उस तरह से काम कर सकें और उन्नति कर सकें जैसे ‘‘पहले कभी नहीं” हुई हो.

महिला सशक्तिकरण पर व्हाइट हाउस पैनल चर्चा में, ट्रंप ने कहा संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत हेली 45 वर्षीय एक कडी प्रतिद्वंदी हैं अपना काम ‘‘बहुत अच्छी तरह से” कर रही हैं. ट्रंप प्रशासन में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक प्रमुख पद पर आसीन सीमा वर्मा और राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी चर्चा में मौजूद रहीं.

ट्रंप ने कहा, ‘‘मेरा मंत्रिमंडल असाधारण महिला नेताओं से भरा है. इनमें लंबे समय से मेरी दोस्त रहीं लिंडा मैकमोहन ने व्यवसाय के क्षेत्र में अविश्वसनीय काम किया है. इन महिलाओं में सीमा वर्मा, मंत्री बेट्सी डेवोस और दक्षिण कैरोलिना से मेरी अच्छी दोस्त निक्की हेली शामिल हैं.”

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्रशासन प्रत्येक दिन हमारे देश को एक ऐसी जगह बनाने के लिए काम करेगा जहां महिलाएं उस तरह से काम कर सकें, सफल हो सकें और उन्नति कर सकें जैसा पहले कभी नहीं की हो. इसमें वह लडाई भी शामिल है जिसमें यह सुनिश्ति करने की कोशिश की जाएगी कि सभी माताओं और सभी परिवारों को किफायती चाइल्ड केयर उपलब्ध कराई जा सके.

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि अमेरिका में हर एक बेटी एक ऐसे देश में बडी हो जहां वह खुद पर विश्वास कर सके, भविष्य में विश्वास कर सके, अपने दिल की सुन सके और अपने सपनों को पूरा कर सके.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >