रासायनिक अटैक से भी बेअसर है डोनाल्ड ट्रंप की कार, पढें खास बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिमो के साथ करार के अनुसार नयी कार दी जा रही है, जिसका नाम ‘द बीस्ट’ है. यह कार बुलेट प्रूफ व रॉकेट अटैक प्रूफ बनायी गयी है. इससे रॉकेट अटैक के दौरान और रासायनिक युद्ध हमले से भी बचा जा सकता है. उनकी सुरक्षा की दृष्टी से 12 कारों […]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिमो के साथ करार के अनुसार नयी कार दी जा रही है, जिसका नाम ‘द बीस्ट’ है. यह कार बुलेट प्रूफ व रॉकेट अटैक प्रूफ बनायी गयी है. इससे रॉकेट अटैक के दौरान और रासायनिक युद्ध हमले से भी बचा जा सकता है. उनकी सुरक्षा की दृष्टी से 12 कारों का एक समूह बनाया गया है, जिनमें बैठ कर राष्ट्रपति दुनिया भर की सैर कर सकते हैं. इससे पहले आयरलैंड में ओबामा की कार रैंप डबलिन में फंसने के बाद नयी कार को हर प्रकार की खामियों से दूर रखा गया है.

क्या है कार की खास बातें

रियर कंपार्टमेंट: ट्रंप के साथ चार यात्री बैठ सकते हैं. विपरीत परिस्थिति में एक स्विच से कार में ऑक्सिजन सप्लाई होने लगेगा.

कार के दरवाजे: इसमें बोइंग 757 के बख्तरबंद आठ इंच के दरवाजे लगे हैं. गेट लगाने के बाद कार होगी सील.

कार चालक: चालक दक्ष व किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए ट्रेंड होगा. कार को 180 डिग्री से टर्न करा सकेगा.

खिड़कियां: कार की खिड़कियां पोलीकार्बोनेट और सीसे के पांच परतों से बनी हैं जो गोली को रोक सकती हैं.

चालक कक्ष: यहां कम्यूनिकेशन सेंटर व जीपीएस ट्रैक सिस्टम है. जिससे कहीं भी संपर्क किया जा सकता है.

डिक्की स्पेस: फायर फाइटिंग सिस्टम, टियर गैस सिस्टम लगे हैं.

रियर सीट: यहां लगे फोन से उप राष्ट्रपति और पेंटागन से बात होगी.

फ्यूल टैंक: कार के फ्यूल टैंक पर डायरेक्ट वार करने पर यह नहीं जलेगा.

कार की बॉडी: यह पांच इंच मोटी डबल हार्डनेसवाली स्टील, अल्यूमिनियम और कार्मिक का बना हुआ है. जिसे तोड़ा नहीं जा सकता.

रक्षात्मक उपकरण: कार के दरवाजे के बीच चैंबर बनाया हुआ है जिसमें हथियार रखे जा सकते हैं.

ढांचा: यह रेनफोर्स्ड स्टील का बना है. यह बम से भी नहीं टूटेगा.

टायर: टायर पंक्चर नहीं होगा. टायर नहीं होने पर भी चलेंगे व्हील्स.

आंसू गैस छोड़ने वाले लॉचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >