रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट ‘मोमेंटम झारखंड’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखित भाषण पढ़ा गया. इस भाषण में मोदी ने आयोजन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रदेश खनिज संपदाओं से परिपूर्ण प्रदेश है. पूर्वी भारत के विकास के लिए झारखंड में निवेश का होना बहुत फलदायी होगा. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश निवेश के लिहाज से सबसे उपयुक्त प्रदेश है. यहां निवेश फलदायी होगा और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा
इससे पहलेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने ट्वीट किया है मैं उम्मीद करता हूं कि यह समिट फलदायक होगा और झारखंड के विकास में सहायक होगा.
झारखंड के लोगों की प्रतिभा और संकल्पशक्ति तथा सरकार के प्रयासों से यह प्रदेश विकास के रिकॉर्ड कायम करेगा. निवेश से झारखंड के लोगों को कई अवसर मिलेंगे और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा.
