शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को देश के 45वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे और कैबिनेट में अपने कुछ सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. ट्रंप के आगामी व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे […]

वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को देश के 45वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे और कैबिनेट में अपने कुछ सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

ट्रंप के आगामी व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शुक्रवार को वह कुछ काम करेंगे। वह कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे. इसके अलावा यदि सीनेट कैबिनेट के कुछ सदस्यों के नाम की पुष्टि कर देती है तो वह उन्हें शपथ भी दिला सकते हैं.”

हालांकि वह मुख्य रुप से कामकाज 23 जनवरी को करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को काफी कामकाज होगा लेकिन इससे पहले सप्ताहांत में भी वह अपने स्टाफ के साथ काम करेंगे और हम उसकी रुपरेखा तैयार कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >