ताइवानी राष्ट्रपति साई इंग-वेन अमेरिका रवाना, तेज हुई ड्रैगन की धड़कन

ताइपे : ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन आज मध्य अमेरिका के दौरे के लिए रवाना हो चुकी हैं. साई की ओर से ट्रंप को दीगयी मुबारकबाद से नाराज चीन उनके इस दौरे पर खास तौर से नजर रखने वाला है.दौरे पर रवाना होने से पहले ताइवानी राष्ट्रपति ने अपना संबोधन भी दिया. इस नौ दिन […]

ताइपे : ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन आज मध्य अमेरिका के दौरे के लिए रवाना हो चुकी हैं. साई की ओर से ट्रंप को दीगयी मुबारकबाद से नाराज चीन उनके इस दौरे पर खास तौर से नजर रखने वाला है.दौरे पर रवाना होने से पहले ताइवानी राष्ट्रपति ने अपना संबोधन भी दिया.

इस नौ दिन केे दौरे का प्रमुख उद्देश्य मध्य अमेरिका में ताइवान के सहयोगी देशों की यात्रा करना है. बीजिंग को प्रमुख संशय साई के इस सप्ताहांत अमेरिका के ह्यूस्टन में और अगले सप्ताहांत फ्रांसिस्को मेें रुकने को लेकर है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद साई ने दिसंबर में उनसे बातचीत की थी. इस बातचीत ने दशकों से चल रहे उस राजनयिक चलन को खत्म कर दिया, जिसके तहत वाशिंगटन बीजिंग की तरफदारी करते हुए ताइवान को नजर अंदाज करता आया है. बीजिंग ताइवान को अपना प्रांत मानता है और उसे वापस अपने साथ मिलाना चाहता है.

बीजिंग ने अमेरिका से मांग की है कि वह साई को अमेरिकी हवाई क्षेत्र से यात्रा करने से रोके. ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने उनके अमेरिका में रुकने से जुड़ी जानकारी देने से मना कर दिया है. साई होंडुरस, निकारगुआ, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर का दौरा करेंगी जो कि आधिकारिक रूप से ताइवान को मान्यता देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >