राजनाथ ने कहा- पाक के हो जायेंगे 10 टुकड़े, तो भड़क गया आतंकी हाफिज सईद

लाहौर : जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी को ‘युद्ध की घोषणा’ मानते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं पाता है तो वह दस टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा. नसीर बाग लाहौर में एक रैली में उसने कहा, ‘हम राजनाथ […]

लाहौर : जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी को ‘युद्ध की घोषणा’ मानते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं पाता है तो वह दस टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा.

नसीर बाग लाहौर में एक रैली में उसने कहा, ‘हम राजनाथ के बयान को युद्ध की घोषणा मानते हैं और चुनौती स्वीकार करते हैं. हम नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को स्वीकार नहीं करते हैं.’ उसने सरकार को भारत के कथित जासूस कुलभूषण को क्लीन चिट नहीं देने की चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >