पाक : बिल्ली की मौत पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा, 2.5 करोड़ मुआवजे की मांग

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक महिला ने पशुचिकित्सक पर मुकदमा कर उससे 2.5 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए आरोप लगाया है कि उनकी लपरवाही के कारण उसकी दो महीने की बिल्ली मर गयी. बिल्ली की मालकिन और पेशे से वकील सुनदस हुरैन ने कहा कि वह बिल्ली को सामान्य जांच के लिए यहां डॉक्टर […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक महिला ने पशुचिकित्सक पर मुकदमा कर उससे 2.5 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए आरोप लगाया है कि उनकी लपरवाही के कारण उसकी दो महीने की बिल्ली मर गयी. बिल्ली की मालकिन और पेशे से वकील सुनदस हुरैन ने कहा कि वह बिल्ली को सामान्य जांच के लिए यहां डॉक्टर फैसल खान की क्लिनिक ले गयी थी.

हुरैन ने कहा, ‘‘मेरी बिल्ली को भर्ती कर लिया गया और मुझसे अगले दिन आने को कहा.” डॉन की खबर के अनुसार, उसी दिन शाम में महिला क्लिनिक से अपनी बिल्ली को घर ले आयी, लेकिन वह शाम में बीमार हो गयी. वह बिल्ली को दूसरे डॉक्टर के पास ले गयी, लेकिन उसकी मृत्यु हो गयी.

महिला का कहना है, ‘‘डॉक्टर राणा में मुझे बताया कि बिल्ली को कम तापमान में रखा गया था, जो स्तनपायी के लिए सही नहीं है. इसलिए मेरी बिल्ली मर गयी.” स्थानीय अदालत को दियेगये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिल्ली की मौत का कारण उसका बहुत ठंडक में रहना, निर्जलीकरण और भूखा रहना बताया गया है.

महिला ने डॉक्टर खान और उनके एक कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे 2.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा मांगा है. उन्होंने सभी आरोपियों को जेल भेजने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >