न्यूयार्क : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावमें अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के निर्वाचित होने के साथ ही मेलानिया ट्रंप पिछली दो सदियों में विदेशी मूल की प्रथम अमेरिकी महिला बनने वाली हैं. पति डोनाल्डट्रंपकी तरहहीविवादों से उनका पुराना नाता रहा है. कभी उनके विवादस्पदतसवीर को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, तो कभीउनकेभाषणकेअंशकेबारे में कहा गया कि वे चोरीकियेगये हैं.दुनियाके सबसे ताकतवरव्यक्ति की पत्नी बनने की उनकी योग्यता भी सवाल उठा और यूएस की पूर्व में प्रथम महिला रह चुकी हिलेरी क्लिंटन व निवर्तमान प्रथम महिला मिशेल ओबामा से उन्हें हमेशा बेहद कम आंका गया.
इसी साल जब एक अमेरिकी टैबलॉइडने मेलानिया कीसमलैंगिकसंबंधों के सेंस वाली 1990 के दशकमें खींचाई गयी नग्न तसवीरें छापदीतोडोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सलाहकार जेसन मिलर को कहना पड़ा कि रविवारीय के कवर पर मेलेनिया की नग्न तस्वीरें छापने में कोई समस्या नहीं है. मिलर ने कहा, ‘इसमें शर्मिंदा होने की बात ही नहीं है. वह एक खूबसूरत महिला हैं.’
छियालीस वर्षीया मेलानिया लुइसा एडम्स के बाद विदेशी मूल की प्रथम महिलाहोंगी. लुइसा अमेरिका के छठे राष्ट्रपति जॉन क्विंसी (1825-29) की पत्नी थीं. व्हाइट हाउस के अनुसार लुइसा का जन्म लंदन में हुआ था, उनकी मां अंग्रेज और पिता अमेरिकी थे, पिता अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में काम करते थे. अबतक लुइसा अमेरिका के बाहर पैदा हुई अमेरिका की प्रथम महिला थीं. मेलानिया पूर्व स्लोवेनियाई मॉडल हैं और उनका जन्म 1970 में कम्युनिस्ट युगोस्लाविया में हुआ था. वह कार और मोटरसाइकिल डीलर एवं स्लोवेनिया कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य विक्टर क्नाव्स और अमालिजा की बेटी हैं. उन्होंने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करियरशुरू किया था और उन्होंने 18 साल की उम्र में इटली के मिलान में मॉडलिंगएजेंसी के साथ अनुबंध किया था. मेलानिया का गहनों एवं सौंदर्यप्रसाधान का अपना ब्रांड है और वह पांच भाषाएं स्लोवेनिया, सर्बिया, अंग्रेजी, फ्रांसीसी और जर्मन बोलती हैं.
वह सितंबर, 1998 में न्यूयार्क में एक फैशन वीक पार्टी में ट्रंप से मिली थीं जब वह अपनी दूसरी पत्नी मार्ला मार्पेल्स से अलग हुए थे. दोनों की वर्ष 2004 में सगाई हुई और दोनों ने उसके अगले साल शादी कर ली. मार्च, 2006 में मेलानिया ने अपने पुत्र बैरन को जन्म दिया.
अमेरिका जाने के पांच साल बाद मेलानिया को 2001 में ग्रीन कार्ड मिला था और वह शादी के एक साल बाद 2006 में अमेरिकी नागरिक बनी थीं.
राष्ट्रपति चुनाव में सुर्खियों से दूर रहने वाली मेलानिया ने सीएनएन के साथ साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मैं समय-समय पर अपनी राय उन्हें देती रहती हूं, वह जो कुछ कहते हैं, मैं उनकी हर बात से सहमत नहीं होती लेकिन आप जानते हैं यह सामान्य बात है. मैं अपने विचार उन्हें व्यक्त करती और मैं सोचती हूं कि यह संबंध में बहुत महत्वपूर्ण है. ‘
