ट्रंप ने हिलेरी पर एक फीसदी अंक की बढ़त बनायी

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से एक हफ्ते पहले राष्ट्रीय स्तर के एक बडे सर्वेक्षण में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन पर मई के बाद पहली बार एक फीसदी अंक की बढ़त हासिल की है.एबीसी न्यूज.वाशिंगटन पोस्ट सर्वेक्षण में ट्रंप ने हिलेरी पर बढत ले ली है. इसके मुताबिक रिपब्लिकन […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से एक हफ्ते पहले राष्ट्रीय स्तर के एक बडे सर्वेक्षण में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन पर मई के बाद पहली बार एक फीसदी अंक की बढ़त हासिल की है.एबीसी न्यूज.वाशिंगटन पोस्ट सर्वेक्षण में ट्रंप ने हिलेरी पर बढत ले ली है. इसके मुताबिक रिपब्लिकन उम्मीदवार को 46 फीसदी लोगों को समर्थन मिला जबकि पूर्व विदेश मंत्री का 45 फीसदी लोगों ने समर्थन किया.

सर्वेक्षण के मुताबिक हिलेरी के विदेश मंत्री रहने के दौरान एक निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करने पर छिडे विवाद के चलते इस तरह का नतीजा आने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, रियल क्लियर पॉलीटिक्स ने 2. 2 फीसदी अंकों से ट्रंप के पीछे होने की बात कही है.वहीं, ट्रंप ने एक ट्वीट में ताजा सर्वेक्षण के नतीजों पर खुशी प्रकट की है. हालांकि, एक विश्वसनीय चुनाव माडॅल में आज यह अनुमान लगाया गया कि आठ नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी की जीत होगी. मूडी एनालीटिक्स के ताजा मॉडल में आज अनुमान लगाया गया कि हिलेरी को 332 वोट मिल रहे हैं जबकि ट्रंप को 206 वोट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >