संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार मनायी दीपावली

संयुक्त राष्ट्र : पहली बार संयुक्त राष्ट्र में आज दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया. इस भवन पर पारंपरिक दीया दर्शाया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद […]

संयुक्त राष्ट्र : पहली बार संयुक्त राष्ट्र में आज दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया. इस भवन पर पारंपरिक दीया दर्शाया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘प्रकाश पर्व. पहली बार दीपावली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र जगमगाया.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘शुभ दीपावली. संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीपावली मनायी, इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष आपको धन्यवाद.’

उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा इस भवन की तस्वीर खींचे जाने और उनके द्वारा जगमगाते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने अपना फोटो खिंचवाने की तस्वीर भी साझा की. थॉमसन ने भी दीपावली के मौके पर रोशनी में नहाये संयुक्त राष्ट्र भवन की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, ‘अंधेरे पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अज्ञानता पर ज्ञान एवं बुराई पर अच्छाई की जीत.’

संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन 29-31 अक्तूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में जगमगाता रहेगा. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में ‘दीपावली के महत्व’ को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >