दिल्ली से लौट रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित

काठमांडो : नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत सहित करीब 150 यात्रियों के होश उस वक्त उड़ गए जब त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान नेपाल एयरलाइंस के विमान का टायर फट गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि विमान को हल्की क्षति पहुंची है. दिल्ली से काठमांडो वापस लौटे इस विमान का […]

काठमांडो : नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत सहित करीब 150 यात्रियों के होश उस वक्त उड़ गए जब त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान नेपाल एयरलाइंस के विमान का टायर फट गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि विमान को हल्की क्षति पहुंची है.

दिल्ली से काठमांडो वापस लौटे इस विमान का पिछला टायर फटने के कारण वह रन-वे पर ही अटक गया जिसके कारण देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा. काठमांडो पोस्ट की खबर के अनुसार, नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन की एयरबस ए320 का टायर उतरने के दौरान फट गया. इस कारण हवाईअड्डे से विमानों की आवाजाही करीब एक घंटे के लिए रोकनी पड़ी. विदेश मंत्री महत भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा से लौट रहे थे. वह बृहस्पतिवार से शुरु हो रही प्रधानमंत्री प्रचंड की यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में नयी दिल्ली गए थे.

उतरने के दौरान टायर फटने से विमान को आंशिक क्षति पहुंची है. रन-वे में कुछ गड़बड़ होने के कारण ऐसा हुआ. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें हवाईअड्डा टर्मिनल ले जाया गया है. हवाईअड्डा सूत्रों ने कहा कि वे विमान को रन-वे से हटाकर पार्किंग क्षेत्र में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं. सूत्रों ने कहा 158 सीट वाला विमान लुम्बिनी पूरा भरा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >