भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति भवन के अतिथि होंगे प्रचंड

काठमांडो : नेपाल सरकार ने आज प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत यात्रा की औपचारिक घोषणा की. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह प्रचंड की पहली विदेश यात्रा है और इस दौरान वह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ठहरेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रचंड 15 सितंबर, बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रवाना होंगे और 18 सितंबर […]

काठमांडो : नेपाल सरकार ने आज प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत यात्रा की औपचारिक घोषणा की. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह प्रचंड की पहली विदेश यात्रा है और इस दौरान वह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ठहरेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रचंड 15 सितंबर, बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रवाना होंगे और 18 सितंबर को वापस आएंगे.

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रचंड और उनकी पत्नी सीता राजकीय अतिथि के रुप में राष्ट्रपति भवन में ठहरेंगे. नेपानी प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत और भौतिक अवसंरचना तथा परिवहन मंत्री रमेश लेखक शामिल होंगे. ‘द हिमालय टाइम्स’ की खबर के अनुसार, प्रचंड की पार्टी सीपीएन-माओवादी सेन्टर का कोई मंत्री उनके साथ नहीं होगा.

महत प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में फिलहाल नई दिल्ली में हैं. यात्रा से पहले शनिवार को प्रचंड ने कहा था कि वह दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास की ‘‘मजबूत नींव” रखेंगे. इस चार दिवसीय यात्रा के दौरान प्रचंड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >