आठवीं बार आज बराक ओबामा से मिलेंगे पीएम मोदी, लाओस में होगी मुलाकात

वॉशिंगटन/वियंतिन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लाओस के वियंतिन में हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन से इतर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस संबंध में जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गुरुवार दोपहर राष्ट्रपति ओबामा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

वॉशिंगटन/वियंतिन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लाओस के वियंतिन में हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन से इतर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस संबंध में जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गुरुवार दोपहर राष्ट्रपति ओबामा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे. मुलाकात के बाद दोनों नेता संक्षिप्त बयान दे सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले दो साल में मोदी और ओबामा की यह आठवीं मुलाकात होगी.

दोनों नेता पहली बार सितंबर 2014 में तब मिले थे जब ओबामा के न्योते पर मोदी वॉशिंगटन डीसी गए थे. बीते रविवार को चीन के होंगझाउ में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने ओबामा से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में ओबामा ने एक ‘‘मुश्किल’ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में जीएसटी सुधार पर ‘‘साहसिक नीतिगत’ कदम उठाने के लिए भारत की तारीफ की थी.

मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद ओबामा लाओस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं. संवाददाता सम्मेलन के बाद ओबामा जापान के योकोटा से होते हुए अमेरिका रवाना हो जाएंगे. योकोटा में उनके विमान के लिए ईंधन लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >