दक्षिण थाईलैंड में विस्फोट की जद में आयी ट्रेन, एक व्यक्ति की मौत

बैंकाक : थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक ट्रेन विस्फोट की जद में आ गयी, जिसके कारण एक रेलरोड कर्मचारी की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस कैप्टन प्रामोज जुईचुआय ने कहा कि बम पटरी पर रखा हुआ था और ट्रेन जब उसके उपर से गुजरी तो उसमें विस्फोट हो गया। […]

बैंकाक : थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक ट्रेन विस्फोट की जद में आ गयी, जिसके कारण एक रेलरोड कर्मचारी की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया.

पुलिस कैप्टन प्रामोज जुईचुआय ने कहा कि बम पटरी पर रखा हुआ था और ट्रेन जब उसके उपर से गुजरी तो उसमें विस्फोट हो गया। पट्टनी प्रांत के एक स्टेशन से रवाना हो रही इस ट्रेन का अंतिम डिब्बा विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेन सुंगाई गोलक से मलेशिया की सीमा पर स्थित हाट याई जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >