रियो ओलंपिक : मुक्केबाज ने लगाया ‘भ्रष्टाचार'' का आरोप

रियो डि जिनेरियो : अंक के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद रियो ओलंपिक से बाहर हुए अमेरिका में जन्में होंडुरस के एक मुक्केबाज ने खेल से जुड़े अधिकारियों पर हमला बोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. जजों ने अपने फैसले में फ्रांसीसी मुक्केबाज सोफियाना ओयूमिहा को लाइटवेट प्रतियोगिता का विजेता करार […]

रियो डि जिनेरियो : अंक के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद रियो ओलंपिक से बाहर हुए अमेरिका में जन्में होंडुरस के एक मुक्केबाज ने खेल से जुड़े अधिकारियों पर हमला बोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

जजों ने अपने फैसले में फ्रांसीसी मुक्केबाज सोफियाना ओयूमिहा को लाइटवेट प्रतियोगिता का विजेता करार दिया, जिसके बाद उदीयमान मुक्केबाज तेयोफिमो लोपेज ने कहा कि अंतराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने उसका सपना चुरा लिया.

लोपेज और उनके प्रशिक्षक पिता ने कहा कि एमच्योर मुक्केबाजी संगठन ने उनसे जीत छीन ली, हालांकि एआईबीए ने तुरंत उनके दावों को खारिज कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >