जोकोविच और वीनस का रियो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूटा, पहले दौर में हारकर बाहर

रियो डि जिनेरियो : दुनिया के नंबर एक खिलाडी नोवाक जोकोविच का ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने पहले दौर में ही तोड दिया जबकि वीनस विलियम्स को भी पहली बार खाली हाथ स्वदेश लौटना पडेगा. यूएस ओपन में 2009 के चैंपियन अर्जेंटीनी खिलाडी डेल पोत्रो ने शीर्ष वरीयता प्राप्त […]

रियो डि जिनेरियो : दुनिया के नंबर एक खिलाडी नोवाक जोकोविच का ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने पहले दौर में ही तोड दिया जबकि वीनस विलियम्स को भी पहली बार खाली हाथ स्वदेश लौटना पडेगा. यूएस ओपन में 2009 के चैंपियन अर्जेंटीनी खिलाडी डेल पोत्रो ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाडी को 7-6, 7-6 से पराजित किया. इस अजेंर्टीनी खिलाडी ने इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक के मुकाबले में भी जोकोविच को हराया था.

इस मुकाबले में बाद में भावनाएं भी हावी हो गयी. उन दोनों के आंसू निकल आये. बाद में डेल पोत्रो ने कहा कि यह जीत 2012 से अधिक मायने रखती है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार की तुलना में यह बडी जीत है क्योंकि मै. ने तीन आपरेशन करवाने के बाद वापसी की है. आज रात मैंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक मैच खेला. ‘ इस बीच 36 वर्षीय वीनस का 16 साल से चला आ रहा पांच ओलंपिक का सफर भी समाप्त हो गया.

वीनस और उनकी छोटी बहन सेरेना को ओलंपिक महिला युगल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा जिससे उनका चौथा स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी टूट गया. सेरेना और वीनस ने इससे पहले 2000, 2008 और 2012 में महिला युगल का खिताब जीता था. चेक गणराज्य की लूसी सैफरोवा और बारबोरा स्टरीकोवा ने विलियम्स बहनों को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया। पेट दर्द से परेशान वीनस इससे पहले एकल में भी पहले दौर में हार गयी थी. मौजूदा चैंपियन सेरेना ने हालांकि एकल के पहले दौर में आस्ट्रेलिया की दारिया गावरिलोवा पर 6-4, 6-2 से आसान जीत दर्ज की.

विलिंबडन चैंपियन और लंदन 2012 के स्वर्ण पदक विजेता एंडी मर्रे और 2008 के ओलंपिक चैंपियन राफेल नडाल ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया. ब्रिटिश स्टार मर्रे ने सर्बिया के विक्टर ट्रोइस्की को 6-3, 6-2 से जबकि दो महीने में अपना पहला मैच खेल रहे स्पेनिश खिलाडी नडाल ने अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस को 6-2, 6-1 से पराजित किया. महिला वर्ग में आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जर्मन खिलाडी एंजलिक केरबर ने कोलंबिया की मारियाना डक मारिनो को 6-3, 7-5 से जबकि फे्रंच ओपन चैंपियन गार्बाइन मुगुरुजा ने रोमानिया की आंद्रिया मुतु को 6-2, 6-2 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >