ट्रंप को मुसलिम अमेरिकी सैनिक के पिता ने क्यों कहा : आपने कोई बलिदान नहीं दिया?

फिलाडेल्फिया : इराक युद्ध में मारे गये पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता ने अल्पसंख्यकों का अपमान करने और विभाजन की नींव डालने के लिए आज डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ने देश के लिए कोई भी बलिदान नहीं दिया है. दस वर्ष तक […]

फिलाडेल्फिया : इराक युद्ध में मारे गये पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता ने अल्पसंख्यकों का अपमान करने और विभाजन की नींव डालने के लिए आज डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ने देश के लिए कोई भी बलिदान नहीं दिया है.

दस वर्ष तक अमेरिकी सेना में काम करने और 2004 में इराक में मारे गये 14 मुस्लिम अमेरिकी सैनिकों में से एक हुमायूं एसएम खान के पिता खिजर खान ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अमेरिकी संविधान पढा है? खिजर ने अमेरिकियों से राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को वोट देने को कहा. डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान उत्साहित भीड़ से खान ने कहा, ‘‘ट्रंप, आपने कोई बलिदान नहीं दिया है.” उनके वक्तव्य से पूर्व डेमोक्रेटिक नेशनल कमिटी ने कैप्टन हुमायूं एसएम खान पर एक वीडियो जारी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >