ओबामा ने ईद उल फितर पर मुस्लिमों को शुभकामनाएं दीं

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज ईद उल फितर के मौके पर दुनियाभर के मुस्लिमों को शुभकामनाएं दीं और ओरलैंडो, इस्तांबुल, ढाका, बगदाद तथा मदीना जैसी जगहों पर रमजान के महीने के दौरान आतंकी हमलों में मारे गये लोगों के लिए प्रार्थना की. ओबामा ने ईद के मौके पर जारी बयान में कहा, […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज ईद उल फितर के मौके पर दुनियाभर के मुस्लिमों को शुभकामनाएं दीं और ओरलैंडो, इस्तांबुल, ढाका, बगदाद तथा मदीना जैसी जगहों पर रमजान के महीने के दौरान आतंकी हमलों में मारे गये लोगों के लिए प्रार्थना की.

ओबामा ने ईद के मौके पर जारी बयान में कहा, ‘‘इस पिछले महीने में, हमारे देश तथा विश्व ने चुनौतियों और बेहूदा हिंसा का सामना किया जिससे हमारे दिल टूटे तथा इसने हमारी धैर्य की परीक्षा ली. हमारी प्रार्थनाएं उन सैकडों निर्दोष जानों जिनमें ज्यादातर मुस्लिम हैं, के साथ हैं जो ओरलैंडो, इस्तांबुल, ढाका, बगदाद और मदीना जैसी जगहों पर रमजान के महीने के दौरान छीन ली गईं.’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी मुस्लिमों के लिए ईद 30 दिन के रोजों का प्रतिबिंब और दया, करुणा एवं त्याग के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराना है.
ओबामा ने कहा, ‘‘यहां अपने देश में, हमने मुस्लिम अमेरिकियों पर हमलों में बढोत्तरी देखी है. किसी को भी अपने धार्मिक स्थल पर डर या असुरक्षा महसूस नहीं करनी चाहिए .’ उन्होंने कहा कि कई अमेरिकी जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए स्वेच्छा से सामुदायिक सेवा करके रमजान का अनुभव करते हैं और कई बार वे साथी मुस्लिम अमेरिकी सहकर्मियों के साथ कुछ दिन रोजा रखते हैं. राष्ट्रपति और प्रथम महिला इस महीने व्हाइट हाउस में ईद उत्सव की मेजबानी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >