पाकिस्तान में घर में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह की जलकर मौत

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गयी और तीन अन्य झुलस गए. मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं. बचाव कर्मियों को घटनास्थल से एक से 14 साल की उम्र के पांच बच्चों और एक महिला का शव […]

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गयी और तीन अन्य झुलस गए. मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं. बचाव कर्मियों को घटनास्थल से एक से 14 साल की उम्र के पांच बच्चों और एक महिला का शव मिला है. पीर मिठा दरबार श्राइन के पास स्थित इस घर में दो भाइयों का परिवार रहता था.

जिला पुलिस अधिकारी अवैस अहमद ने कहा कि आग एक कमरे में लगी जहां लकडी और प्लास्टिक की सामग्री रखी थी जिसका इस्तेमाल दोनों भाई रूम कूलर का ढांचा बनाने के लिए करते थे. समाचार चैनल जियो न्यूज की खबर के अनुसार आग से झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >