यमन में अलकायदा आतंकी ने की न्‍यायाधीश की हत्‍या !

यमन : यमन के दक्षिणी शहर अदन में अलकायदा के कुछ आतंकियों ने एक न्‍यायाधीश की गोली मार कर हत्‍या कर दी. समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ के हवाले से खबर है कि यमन के अलकायदा शाखा के कुछ संदिग्‍ध आतंकियों ने सोमवार देर रात एक स्‍थानीय न्‍यायाधीश अब्‍दुल हादी मुफ्लही की गोली मार कर हत्‍या कर […]

यमन : यमन के दक्षिणी शहर अदन में अलकायदा के कुछ आतंकियों ने एक न्‍यायाधीश की गोली मार कर हत्‍या कर दी. समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ के हवाले से खबर है कि यमन के अलकायदा शाखा के कुछ संदिग्‍ध आतंकियों ने सोमवार देर रात एक स्‍थानीय न्‍यायाधीश अब्‍दुल हादी मुफ्लही की गोली मार कर हत्‍या कर दी.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नकाबपोश बंदूकधारियों ने न्‍यायाधीश पर कई राउंड गोलियां चलायी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. स्‍थानीय सुरक्षा सूत्रों ने इस घटना के पीछे अलकायदा के हाथ होने का संदेश व्‍यक्‍त किया है. हालांकि आतंकी संगठन अलकायदा ने इस हत्‍या की जिम्‍मेदारी खबर लिखे जाने तक नहीं ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >