चीन : बस में आग लगी,14 की मौत

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र में आज एक बस में आग लग जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये.यिंचुआन शहर की हेलान काउंटी में एक फर्नीचर मॉल के निकट एक बस में सुबह करीब सात बजे (स्थानीय समयानुसार) आग […]

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र में आज एक बस में आग लग जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये.यिंचुआन शहर की हेलान काउंटी में एक फर्नीचर मॉल के निकट एक बस में सुबह करीब सात बजे (स्थानीय समयानुसार) आग लग गयी.

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच जारी है.अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >