अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 6 विदेशी सैनिक मरे

कंधार : नाटो ने कहा है कि अफगानिस्तान के बगराम एयरफील्ड के पास एक आत्मघाती हमले में उसके छह सैनिक मारे गए हैं. अफगान राजधानी काबूल में नाटो रिजोल्यूट सपोर्ट बेस में सार्वजनिक मामलों के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल विलियम शोफनर ने सोमवार को कहा कि हमले में तीन विदेशी सैनिक घायल भी हुए हैं. उन्होंने […]

कंधार : नाटो ने कहा है कि अफगानिस्तान के बगराम एयरफील्ड के पास एक आत्मघाती हमले में उसके छह सैनिक मारे गए हैं. अफगान राजधानी काबूल में नाटो रिजोल्यूट सपोर्ट बेस में सार्वजनिक मामलों के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल विलियम शोफनर ने सोमवार को कहा कि हमले में तीन विदेशी सैनिक घायल भी हुए हैं.

उन्होंने बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार दोपहल करीब डेढ़ बजे के आस-पास हुआ जो अफगानिस्तान में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य ठिकाना है. तालिबान ने समाचार एजेंसी एपी को भेजे ईमेल में इस हमले की जिम्मेवारी ली है. नियमों के तहत नाटो ने मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता जाहिर नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >