फिलिपींस की पिया अलोंजो ने जीता 2015 का मिस यूनिवर्स का खिताब

64वें मिस यूनिवर्स का खिताब फिलिपींस की पिया अलोंजोवुर्ट्जबैचने जीत लिया है. 2015 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए 80 से ज्‍यादा देशों की कंटेस्‍टेंट्स पहुंची थीं. 20 दिसंबर को होने वाली यह प्रतियोगिता अमेरिकी शहर लास वेगास में आयोजित की गयी थी जिसमें मिस इंडिया उर्वशी रौतेला भी शामिल हुईं थी. उत्‍तराखंड […]

64वें मिस यूनिवर्स का खिताब फिलिपींस की पिया अलोंजोवुर्ट्जबैचने जीत लिया है. 2015 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए 80 से ज्‍यादा देशों की कंटेस्‍टेंट्स पहुंची थीं. 20 दिसंबर को होने वाली यह प्रतियोगिता अमेरिकी शहर लास वेगास में आयोजित की गयी थी जिसमें मिस इंडिया उर्वशी रौतेला भी शामिल हुईं थी.

उत्‍तराखंड की उर्वशी रौतेला से पूरे देश को उम्मीद थी लेकिन आखिरी राउंड में पिया अलोंजो ने उर्वशी को पिछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया. भारत के लोगों को उम्मीद थी कि उर्वशी पिछले 15 साल के इंतजार को खत्म करेंगी, लेकिन ऐसा हो न सका. उर्वशी ने 80 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए फाइनल राउंड में दस्तक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >