पाकिस्तान: जुलूस में आत्मघाती हमला, 15 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों के जुलूस पर हुए आत्मघाती हमले में आज कम से कम 15 लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए.गौरतलब है कि कल बलूचिस्तान प्रांत के एक शिया धर्मस्थल पर हुए एक आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए थे.जकोबाबाद में मुहर्रम के अवसर पर […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों के जुलूस पर हुए आत्मघाती हमले में आज कम से कम 15 लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए.गौरतलब है कि कल बलूचिस्तान प्रांत के एक शिया धर्मस्थल पर हुए एक आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए थे.जकोबाबाद में मुहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे शिया मुसलमानों के जुलूस को हमलावर ने निशाना बनाया.

जिला पुलिस प्रमुख शाह जमान खुरो ने हमले की पुष्टि की है.उन्होंने बताया, ‘‘अभी तक 15 लोग मारे गए हैं और करीब 36 लोग घायल हैं.’ पुलिस उपाधीक्षक खुदा बख्श ने बताया कि यह आत्मघाती हमला था.पुलिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या में ईजाफा हो सकता है, क्योंकि जख्मी हुए कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.
इस हमले से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाके बलूचिस्तान प्रांत के एक शिया धर्मस्थल पर हुए एक आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए थे.पाकिस्तान में चरमपंथी सुन्नी उग्रवादी समूह लगातार शिया समुदाय पर हमला करते हैं, वे शियाओं को सच्चा मुसलमान नहीं मानते हैं.
मुहर्रम के महीने में अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों पर यह दूसरा हमला है. मुहर्रम के महीने में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाता है और पैगंबर मोहम्मद के नाती हुसैन इब्ने अली की शहादत को याद किया जाता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >