पाक ने परमाणु कार्यक्रम सीमित करने के लिए अमेरिका के साथ समझौते की खबरों को खारिज किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अमेरिका यात्रा पर रवाना होने के साथ ही इन खबरों को खारिज किया कि इस्लामाबाद के परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रमों को सीमित करने के लिए वाशिंगटन एक समझौते पर चर्चा कर रहा है. शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण पर वाशिंगटन की यात्रा कर रहे हैं.यात्रा […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अमेरिका यात्रा पर रवाना होने के साथ ही इन खबरों को खारिज किया कि इस्लामाबाद के परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रमों को सीमित करने के लिए वाशिंगटन एक समझौते पर चर्चा कर रहा है.

शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आमंत्रण पर वाशिंगटन की यात्रा कर रहे हैं.यात्रा ऐसे समय हो रही है जब ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने छह अक्तूबर को कहा कि अमेरिका एक समझौते की कोशिश कर रहा है जिससे कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम और इसकी प्रदायगी प्रणालियों को सीमित किया जा सके. पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता काजी खलीलउल्ला ने यह कहकर खबरों को खारिज किया कि दोनों देशों के बीच ऐसे किसी समझौते पर चर्चा नहीं हो रही है.
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका ने पाकिस्तान से कोई मांग नहीं की है.” खलीलउल्ला ने कहा, ‘‘किसी भी मामले में, इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ किसी भी देश की किसी मांग को स्वीकार नहीं करते. वह पाकिस्तान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा, सुरक्षा और उन्हें बढावा देने की नीतियों में दृढ विश्वास करते हैं.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ओबामा, उप राष्ट्रपति जो बाइडेन और कैबिनेट सदस्यों के साथ द्विपक्षीय हितों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
प्रवक्ता ने कहा कि इन बैठकों के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा किए जाने और भविष्य के द्विपक्षीय सहयोग के लिए नए क्षेत्रों की पहचान किए जाने की उम्मीद है.उक्त बैठकों के अतिरिक्त शरीफ अमेरिकी सीनेट और हाउस के सदस्यों से भी चर्चा करेंगे.अमेरिका सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी उनकी मुलाकात होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >