पोशाक राशि का वितरण 23 से
जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर व मंझवे, खैरा प्रखंड के खैरा केंडीह, अमारी, बानपुर, लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया व चिनवेरिया, बरहट प्रखंड के बरहट व मलयपुर पंचायत में आगामी 23 जुलाई को पोशाक राशि का वितरण प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा ने दी. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 22, 2015 7:05 PM
जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर व मंझवे, खैरा प्रखंड के खैरा केंडीह, अमारी, बानपुर, लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया व चिनवेरिया, बरहट प्रखंड के बरहट व मलयपुर पंचायत में आगामी 23 जुलाई को पोशाक राशि का वितरण प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा ने दी. उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को ही सिकंदरा प्रखंड के मंजोष व सिझौड़ी, अलीगंज प्रखंड के अलीगंज व इस्लामनगर, चकाई प्रखंड के बोंगी, बरमोरिया, परांची, पोझा, सोनो प्रखंड के सोनो, बलथर व लोहा तथा झाझा प्रखंड के जामुखरैया, केशोपुर, हथिया पंचायत व नगर पंचायत क्षेत्र में पोशाक राशि का वितरण किया जायेगा. डीइओ श्री झा ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 27 जुलाई तक पोशाक राशि का वितरण किया जायेगा.
...
ये भी पढ़ें...
May 22, 2024 7:14 PM
February 16, 2017 8:03 AM
February 16, 2017 8:48 AM
February 16, 2017 9:59 AM
February 16, 2017 9:59 AM
February 16, 2017 9:59 AM
February 16, 2017 9:59 AM
February 16, 2017 9:59 AM
February 16, 2017 9:59 AM
February 16, 2017 9:59 AM
