चीन में नदी में गिरी मिनीबस, चार लापता

बीजिंग : चीन के जियांग्शी प्रांत में एक मिनी बस के नदी में गिर जाने के बाद कंडक्टर और तीन यात्री लापता हैं. पुलिस ने बताया कि पिंगशियांग शहर के अन्युआन में मिनी बस कल एक ट्रक से टकरा गई जिसके बाद चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह नदी में जा […]

बीजिंग : चीन के जियांग्शी प्रांत में एक मिनी बस के नदी में गिर जाने के बाद कंडक्टर और तीन यात्री लापता हैं. पुलिस ने बताया कि पिंगशियांग शहर के अन्युआन में मिनी बस कल एक ट्रक से टकरा गई जिसके बाद चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह नदी में जा गिरी.

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने आज बताया कि चालक और एक अन्य यात्री को बचा लिया गया है और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. बस को कल नदी से बाहर निकाल लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >