क्वेटा : पाकिस्तान में अलगाववाद-आतंकवाद से प्रभावित दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सैन्यबलों के खिलाफ संघर्ष करने वाले सौ से अधिक बलूच आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी.
दो महत्वपूर्ण कमांडरों समेत 59 आतंकवादियों का एक समूह यह घोषणा करने के लिए मीडिया के सामने पेश हुआ कि वह आतंकवादी गतिविधियां खत्म करेगा और समाज का उपयोगी हिस्सा बनेगा. उनके साथ वरिष्ठ नेता एवं सरकारी अधिकारी भी थे.
कल 47 आतंकवादियों के एक और समूह ने आत्मसमर्पण किया। सभी को सरकार ने क्षमादान दे दिया. बलूचिस्तान में वरिष्ठ मंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने कहा, ‘‘ये लोग वाकई सरकार विरोधी तत्वों के हाथों गुमराह थे जिन्हें विदेशी खुफिया एजेंसियों धन दे रही हैं. उन्होंने अब सच्चे पाकिस्तानी के रुप में जीवन बिताने का निश्चय किया है.’’
