नेपाल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3

काठमांडू: नेपाल में गुरु वार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 5.3 मापी गई. मालूम हो कि बीते 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप के दौरान नेपाल में लगभग 8,500 लोगों की मौत […]

काठमांडू: नेपाल में गुरु वार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 5.3 मापी गई. मालूम हो कि बीते 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप के दौरान नेपाल में लगभग 8,500 लोगों की मौत हो गई थी.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि कल रात आए भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक जिला था, जो काठमांडू से 65 किलोमीटर दूर है. अधिकारियों के मुताबिक, 25 अप्रैल के विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल में कम तीव्रता के तीन से चार झटके रोजाना महसूस किए जा रहे हैं. इस दौरान सिंधुपालचौक जिला भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >